अजब गजब: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 'हार्ट अटैक पराठा' का वीडियो, खाने वाले की सेहत बिगड़ने की गारंटी पक्की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हार्ट अटैक पराठा का वीडियो, खाने वाले की सेहत बिगड़ने की गारंटी पक्की
  • इंटरनेट पर वायरल हुआ 'हार्ट अटैक पराठा' का वीडियो
  • वीडियो पर लोग कर रहे कमेंट्स
  • वीडियो देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आजकल लोगों में फूड व्लॉगिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है । ऐसे में इंटरनेट पर आए दिन खाने से जुड़े कई तरह के वीडियोज और व्लॉग भी वायरल होते रहते हैं। हालांकि, ज्यादातर वीडियोज में फूड को टेस्टी और यूनिक बनाने के नाम पर अनहेल्दी चीजें का प्रयोग किया जाता है। इसे खाने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वास्थय खराब हो सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही वीडिया वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि इस खाकर हार्ट अटैक आना लगभग तय है। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स को पराठा बनाता हुआ देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि उसने पराठा बनाने के लिए अधिक मात्रा में तेल का प्रयोग किया है। ऐसे में अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग हार्ट अटैक आना दावा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया 'एक्स' पर @HasnaZaruriHai नाम के एकाउंट से दुनिया के अजीबोगरीबी वीडियो शेयर किए जाते हैं। इसी अकाउंट पर पराठे वाले यह वीडियो सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति पराठे को लबालब तेल से भर रहा है। इसे देखने के बाद आप भी इस तरह का पराठा खाना कभी पसंद नहीं करेंगे। वीडियो में पराठा को जिस तरह से बनाया जा रहा है उससे हार्ट अटैक की गारंटी पक्की। क्योंकि ज्यादा मात्रा में तेल शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा देता है।

शख्स को सर्व किया 'हार्ट अटैक पराठा'

इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क के किनारे ठेला लगाकर पराठा बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में पहले तो वह एक बड़े आकार का पराठा बेलता है। इसके बाद उस पराठे को तवे पर डालकर सेंकने लगता है। इस बीच वह एक बर्तन निकालते हुए देखा जा सकता है। जिससे उड़ेल कर वह बहुत सारा तेल पराठा के ऊपर ढालने लगता है। देखत ही देखते पराठा उस तेल पर तैरने लगता है। इसके बाद वह इस पराठे को सजाकर पास में खड़े एक शख्स को देता है। लोग ने इस वीडियो को "हार्ट अटैक पराठा" नाम दिया है।

वीडियो पर कमेंट कर रहे लोग

इस वीडियो को 4 लाख बार देखा जा चुका है। इसके अलावा वीडियो पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स भी सामने आ रहे है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि इसे खाने वाले की जरूर स्वादिष्ट मौत होगी। किसी अन्य यूजर ने लिखा, इस पराठा को ढाई किलो तेल में नहलाया गया है। वहीं, एक ने लिखा कि इस तरह का पराठा बनना काफी कॉमन है। पराठी वाली गलियों में अक्सर इसे तरह से पराठे बनाए जाते हैं। इसके अलावा ने लिखा कि पराठे में इतना तेल तो कोई सालभर में खाता होगा।

Created On :   24 Feb 2024 5:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story